आंवला के औषधीय गुण और फायदे | स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद आवला | health benefits of amla aawla in hindi

 

आंवला के औषधीय गुण और फायदे | स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद आवला |  health benefits of amla aawla in hindi



आंवला के औषधीय गुण और फायदे | स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद आवला |

health benefits of amla aawla in hindi

आयुर्वेद के अनुसार  आंवला औषधीय गुणों से भरपूर फल है। इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। आंवले का प्रयोग आंवले का अचार, मुरब्बा ,चूर्ण के रूप में किया जाता है। आंवला औषधीय गुणों से भरपूर अमृत के समान है।

आंवला

आयुर्वेद के अनुसार आंवला अनगिनत लाभ देने वाला फल है। आयुर्वेद में आंवला को अमृत फल की संज्ञा दी गई है। वैदिक काल से ही आंवले का प्रयोग औषधि के रूप में किया जाता रहा है ,और आज भी हो रहा है। इसमें प्रचुर मात्रा में मिनरल्स और विटामिंस होते हैं। और इसमें कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। चरक संहिता में आंवले को बुखार ,खांसी और कुष्ठ रोग के नाश के लिए औषधि के रूप में उल्लिखित किया गया है।

 आंवला में उपलब्ध पोषक तत्व-aawla me uplabdh poshak tatv

कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, फास्फोरस,फाइबर,कार्बोहाइड्रेडआदि पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

और पढ़ें 

पपीता के गुण एवं फायदे 

पुदीना के औषधीय गुण 

स्वस्थ्य रहने के सरल उपाय 

1-आंवला के फायदे-aawla ke fayde

आंवले के प्रयोग से कई तरह के फायदे होते हैं। आंवला त्रिदोष नाशक होता है।मनुष्य के शरीर में तीन प्रकार के दोष पाए जाते हैं, और उन्हीं के कारण ही सभी प्रकार की बीमारियों की उत्पत्ति होती है।जबकि आंवले में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो तीनों प्रकार के दोष को दूर करने में सक्षम होता है। अर्थात आंवला बात ,पित्त ,कफ नाशक होता है।

अब इस लेख में आंवले के फायदे के बारे में हम विस्तार पूर्वक बिंदुवार चर्चा करेंगे।

2-त्वचा के लिए लाभदायक-benefits of skin

आंवला एंटीवाइरल व एंटीबैक्टीरियल गुण रखता है ,जो हमारी त्वचा को कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। आंवले के चूर्ण को चेहरे पर लगाने से चेहरे पर कील मुंहासे दूर होकर निखार आता है।आंवले में ऐसा गुण होता है कि यह शरीर पर आने वाली झुर्रियों को भी कम करने में मददगार होता है। आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे खून को साफ करने में मदद करता है।

3-रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने में-rog pratirodhak chhamta ko viksit karne me

आवले में मौजूद विटामिन सी और जीवाणु रोधी गुणों के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। आंवले के सेवन से शरीर की इम्युनिटी बढ़ जाती है जिससे रोग हमारे शरीर पर आक्रमण नहीं कर पाते हैं, और रोगों से बचाव होता है।आंवला शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर के रोगों से लड़ने की क्षमता को विकसित करता है।

4-बालों के लिए लाभदायक-balo (hair) ke liye labhdayk

आंवले में मौजूद विटामिन सी कोलाजन प्रोटीन का उत्पादन करता है। कई प्रकार के बालों में लगाने वाले तेल आंवले के द्वारा ही बनाए जाते हैं। आज के समय में लोग बालों के सफेद होने व बालों के गिरने की समस्या से काफी परेशान हैं। आंवले का सेवन करने से बाल के झड़ने की समस्या से मुक्ति मिलती है ।व बालों की जड़ मजबूत होती है। और बाल काले व घने हो जाते हैं। आंवला रीठा और शिकाकाई तीनों को मिलाकर के बालों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं। वह उनका प्राकृतिक रंग आता है।

5-आंखों की रोशनी बढ़ाने में-aankhon ki roshni badhane me

आंवले का जूस निकाल कर उसके साथ शहद मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंवले में पाए जाने वाला कैरोटीन आंख के लिए फायदेमंद होता है। यह मोतियाबिंद की समस्या से निजात दिलाता है। और आंखों की नसों पर पड़ने वाले दबाव को भी कम करता है।

6-मस्तिष्क के लिए आंवला के लाभ-mastishk ke liye aawla labh

आंवला खून को साफ करता है जिससे शरीर में रक्त परिसंचरण सुचारू रूप से होता है ,और प्रत्येक अंग तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन रक्त के साथ प्रवाहित होती है ।जिससे मस्तिष्क का स्वास्थ्य उत्तम रहता है। और मन एकाग्र व दिमाग शांत रहता है।

 

7-मोटापा कम करने में-motapa kam karne me

आंवला मोटापा कम करने में मददगार है। आंवला में ऐसा गुण होता है जो प्रोटीन के अवशोषण की क्षमता को बढ़ा देता है। यह शरीर में चयापचय की क्रिया को बढ़ाने में मदद करता है जिससे फैट बर्न में सहायता मिलती है।

 

8-दांतो की मजबूती के लिए-daton ki majbooti ke liye

भोजन के द्वारा ही शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। लेकिन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन  मजबूत व स्वस्थ दांत होना आवश्यक है जिसके बिना भोजन ग्रहण नहीं किया जा सकता है। आंवला में ऐसे गुण पाए जाते हैं जिससे दांत मजबूत एवं स्वस्थ होते हैं।आंवला में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं ,जो दांतों में कीड़े लगना व दातों के छय को रोकने में सहायक होते हैं।

हड्डियों की मजबूती के लिए-haddiyon ki majbooti ke liye

आवले में मौजूद कैल्शियम व विटामिन सी के कारण हड्डियां मजबूत होती है। इसके अतिरिक्त आंवले में सूजन को कम करने वाले तत्व पाए जाते हैं। जिससे गठिया जैसी समस्या भी आंवले के सेवन से दूर होती है। यह जोड़ों की सूजन को दूर कर आर्थराइटिस की समस्या को कम करता है।

 9-आंवला चूर्ण और मिश्री खाने के फायदे-aawla churn aur mishri khane ke fayde

आंवले की गुठली रहित चूर्ण को धूप में सुखाकर ,इसके साथ 2 गुना मात्रा में मिश्री मिलाकर सुबह-शाम प्रतिदिन ताजे जल के साथ सेवन करने से धातु रोग की समस्या दूर हो जाती है। इससे वीर्य संबंधी सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती है।

 

10-हृदय को स्वस्थ रखने में आंवला का उपयोग-hariday ko swasthy rakhne me aawla ka upyog

आंवला के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है वह लिपिड  भी कम हो जाती है। यह बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करता है। आंवले में मौजूद विटामिन सी रक्त वाहिनी को संकुचित होने  रोकता है। जिसके कारण रक्त का दबाव सामान्य रहता है ,और हृदय अपना कार्य सुचारू रूप से करता रहता है।

 

11-पाचन संबंधित विकार में लाभदायकipachan sambandhit vikar me labhdayak

आज के समय में अनियमित दिनचर्या व अनियमित खान-पान के कारण पाचन संबंधित विकार उत्पन्न होते हैं।आंवले में ऐसे गुण होते हैं कि आंवला के सेवन से समस्त प्रकार के पाचन संबंधित विकार दूर होते हैं और पाचन शक्ति मजबूत होती है।

आंवले में मौजूद ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो लीवर को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

12-आवला अमृत के गुणों से भरा-aawla amrit ke guno se bhara

100 ग्राम आंवले में 800 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। जो अमरुद से दोगुना और नींबू से 20 गुना अधिक होता है।आंवले में सबसे विशेष बात यह होती है कि आंवले का फल सूख जाने के बाद भी इसमें विटामिन सी की मात्रा कम नहीं होती है। हमला एक ऐसा फल है जिसे कभी भी किसी समय खाया जा सकता है। यदि आप वास्तव में निरोगी रहना चाहते हैं तो प्रतिदिन आंवले का सेवन शुरू कर दीजिए।

आवले में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो अमृत के समान गुणकारी इसके सेवन से थकावट, कमजोरी, अनिद्रा ,आलस्य ,कब्ज, भूख न लगना ,एड़ियों का फटना, बालों का झड़ना ,अधिक पसीना आना आदि कई प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती हैं।

वैज्ञानिकों द्वारा रिसर्च में यह भी पाया गया है कि जिन लोगों को एक दो बार दिल का दौरा पड़ चुका है ,वह लोग यदि नियमित रूप से आंवले का सेवन करना प्रारंभ कर दें,तो आगे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

आज के समय में जिंदगी की भाग दौड़ में अधिकतर लोग शारीरिक और मानसिक रूप से बेचैन रहते हैं। और इसको दूर करने के लिए वह कई प्रकार की दवाई लेते हैं और उन दवाओं का साइड इफेक्ट होता है। रिसर्च में ऐसा पाया गया है कि आंवला खाने से तनाव मुक्त होकर अच्छी नींद आती है। जिससे शरीर स्वस्थ और मन शांत होता है। आंवला खाने से लाल रक्त कणिकाएं बढ़ती हैं और शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है

 आंवला का मुरब्बा खाने के फायदे-aawla ke murabba khan eke fayde

1-कब्ज में फायदेमंद

2-एसिडिटी अल्सर में फायदेमंद

3-इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में लाभकारी

4-पाचन शक्ति बढ़ाने में लाभदायक

5-त्वचा के लिए लाभदायक

6-हृदय रोग के लिए लाभदायक

7-एनीमिया दूर करने में सहायक

8-आंतरिक सूजन को दूर करने में फायदेमंद

Previous
Next Post »