Benefits Of Grapes In Hindi-अंगूर के फायदे और औषधीय गुण

अंगूर के फायदे और औषधीय गुण |कई तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करता है अंगूर

अंगूर एक ऐसा फल है जो औषधीय गुणों से भरपूर है। अंगूर खाने में स्वादिष्ट होता है साथ ही औषधीय गुणों की खान है।उचित मात्रा में अंगूर का सेवन करके अपने स्वास्थ्य को मजबूत किया जा सकता है, व लाखों रुपए की दवाई के खर्च से बचा जा सकता है।

जिन व्यक्तियों के शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी हो वह लोग यदि अंगूर का सेवन करते हैं तो संपूर्ण रूप से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। अंगूर सिर से लेकर पैर तक शक्ति से भरा पड़ा है किसके कण-कण में शक्ति है। अंगूर का सेवन बीमार और स्वस्थ दोनों तरह के लोगों के लिए लाभकारी है। मानसिक रूप से मेहनत करने वाले लोगों के लिए अंगूर एक गुणकारी फल है।


अंगूर के फायदे और औषधीय गुण |कई तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करता है अंगूर


तो आइए जानते हैं कि अंगूर का सेवन करने से किन किन बीमारियों में लाभ मिलता है।

1-हृदय की धड़कन के तेज होने में

अंगूर में मौजूद हृदय को स्वस्थ रखने वाले तत्व के कारण हृदय का स्वास्थ्य बेहतर होता है। खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में अंगूर में उपस्थित तत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हृदय के रोगी यदि अंगूर का नियमित रूप से उचित मात्रा में सेवन करें तो हृदय से संबंधित रोगों का जोखिम कम किया जा सकता है। तथा हृदय की सुरक्षा पूरी तरह से होती है।

2-फेफड़ों को मजबूत करने में

फेफड़ों का रोग निरंतर खांसते रहने से होता है ,यदि अंगूर का रस दिन में चार पांच बार सेवन किया जाए तो इस रोग से शीघ्र मुक्ति मिलती है और फेफड़े स्वस्थ होते हैं।

3-पेशाब के रोग में

पेशाब संबंधी रोगों में अंगूर उपयोगी है जिन लोगों को बार-बार पेशाब आता है वह यदि दिन में 4-5 बार अंगूर का रस लें तो पेशाब संबंधित रोग दूर होते हैं।

4-मिर्गी रोग में

मिर्गी के रोगी को जिसमें व्यक्ति मार्ग में चलते हुए कहीं भी गिर जाता है। ऐसे रोगी दिन में चार पांच बार अंगूरों का सेवन करें तो मिर्गी से बच सकते हैं।

5-गठिया रोग में

गठिया के रोगियों को भी दिन में पांच से सात बार अंगूर खाने को देते रहे तो गठिया रोग से मुक्ति मिल जाती है।

6-गुर्दे के दर्द में

अंगूर की बेल के पत्तों को 50 ग्राम लेकर के उनका रस निकालकर पानी में मिलाकर उसे दिन में तीन बार सेवन करें तो गुर्दे के रोग ठीक हो जाएगा।

7-चेचक के रोग में

चेचक जैसी बीमारी में अंगूरों को गर्म पानी में अच्छी तरह से धो लें। अब इन अंगूरों को दिन में चार बार खाने से कुछ ही दिनों के सेवन करने से चेचक रोग को आराम मिलता है।

8-अंगूर की विशेषता

शारीरिक कमजोरी को शीघ्र दूर करने के लिए अंगूरों का प्रयोग करें। यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो रोग आपके पास नहीं आ पाएगा।

अंगूर शरीर में पहुंचते ही खून में मिल जाता है अंडे के पश्चात अंगूर का फल ही ऐसा है जिसका प्रभाव मानव शरीर पर गले से उतरते ही पड़ जाता है।

9-स्वप्नदोष में

जिन लोगों की स्वप्नदोष की समस्या होती है वह लोग अनार के सूखे छिलके को कूट पीसकर छान लें, फिर अंगूर के रस में मिलाकर रात को सोते समय ताजा जल के साथ सेवन करने से यह रोग ठीक हो जाता है।

अंगूर के बीज के फायदे

अंगूर का सेवन करना काफी लाभकारी है इसका सेवन करके कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। यह बात शायद आप जानते हो लेकिन क्या इस बात का भी आपको पता है कि अंगूर का सेवन करना जितना लाभकारी है उससे कहीं ज्यादा अंगूर के बीज का सेवन करना भी लाभकारी है।

हाल है कि एक शोध में पाया गया कि अंगूर के बीज में मौजूद बी टू जी टू तत्व  प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को रोकने में मददगार साबित हो सकती हैं।

आज तक कैंसर का कोई सटीक इलाज नहीं है जिसका स्थाई निदान किया जा सके। कैंसर से निजात पाने के लिए फल ,सब्जी और दवाओं पर रिसर्च की जा रही है। जिससे इस बीमारी से बचने का कोई सटीक इलाज मिल सके।

हाल ही के एक रिसर्च में यह बात कही गई ,कि अंगूर के बीज खाने से काफी हद तक कैंसर से बचाव हो सकता है। यह कैंसर कोशिकाओं को तेजी से समाप्त करने में बेहद कारगर साबित हो सकता है।

अंगूर की पत्तियों के फायदे

जैसा कि बताया गया है कि अंगूर सिर से लेकर पैर तक औषधीय गुणों से भरपूर है और यह स्वास्थ्य को बेमिसाल फायदा पहुंचाता है। अंगूर से बनने वाली शराब जिसको वाइन कहते हैं यह दिल के लिए फायदेमंद होती है।

लेकिन अंगूर की पत्तियां भी स्वास्थ्य को काफी फायदा पहुंचाती हैं।

1-अंगूर के पत्ते एंटीमाइक्रोबियल्स और एंटी ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होते हैं।एक रिसर्च में इस बात का पता लगा है कि सितंबर के महीने में अंगूर की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है।इस महीने में यदि अंगूर की पत्तियों का सेवन किया जाए तो कई तरह की बीमारियों के इंफेक्शन से बचा जा सकता है।

2-अंगूर की पत्तियों में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। यह दोनों तत्व हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं ,और मांसपेशियों को स्वस्थ बनाते हैं। साथ ही नर्वस फंक्शन के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं।

3-अंगूर की पत्तियां पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है अंगूर की पत्तियों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है।

4-अंगूर की पत्तियों की चाय बनाकर पीने से चेहरे पर ग्लो आता है और मुंहासे दूर होते हैं ।यह डायबिटीज और शरीर में किसी भी तरह के दर्द को भी दूर करने में लाभ पहुंचाती हैं।

गर्भावस्था में अंगूर खाने के फायदे

अंगूर कई पोषक तत्व विटामिन मिनरल्स से भरपूर होता है गर्भावस्था में इसका सेवन करने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली खून की कमी दूर होती है और हीमोग्लोबिन की मात्रा संतुलित होती है।

लेकिन गर्भावस्था के दौरान अंगूर का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

इसे भी पढ़ें 

अंजीर खाने के फायदे 

खाली पेट मेथी खाने के फायदे 

Previous
Next Post »